नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, तिलहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना,
तिलहर/शाहजहांपुर । नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में तिलहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता के साथ कार्रवाई शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी खानपुर बंथरा क्षेत्र का निवासी है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरते हुए न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे जघन्य अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
