• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना कटरा का औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
10 Views

क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना कटरा का औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त


टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव ने मंगलवार को थाना कटरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं, जिससे पुलिस विभाग में सकारात्मक संदेश गया।

सीओ ज्योति यादव ने थाने के विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया। सभी प्रविष्टियां अद्यतन और व्यवस्थित मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि रिकॉर्ड का रख-रखाव नियमित एवं पारदर्शी ढंग से जारी रखा जाए।

महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया, जहां प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकांश मामलों का समयबद्ध समाधान पाया गया, जबकि लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की गई। सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं। सीओ ने थाना परिसर की स्वच्छता और बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि थानों का नियमित निरीक्षण बेहतर पुलिसिंग की दिशा में आवश्यक कदम है। इससे जनसुनवाई की गुणवत्ता बनी रहती है और आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *