• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रक की चपेट में आकर घायल हुई आदर्श इंटर कॉलेज कटरा की अध्यापिका की अस्पताल में इलाज़ के दौरान हुई मौत

ByTen News One Desk

Apr 18, 2024
288 Views

ट्रक की चपेट में आकर घायल हुई आदर्श इंटर कॉलेज कटरा की अध्यापिका की अस्पताल में इलाज़ के दौरान हुई मौत



टेन न्यूज़ !! १८ अप्रैल २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर


गुरुवार को मीरानपुर कटरा जलालाबाद राज्यमार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हुई आदर्श इंटर कॉलेज की अध्यापिका की बरेली के अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। अध्यापिका की मौत से अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

आदर्श इंटर कॉलेज में कार्यरत खुदागंज के मुहल्ला नयागंज की अध्यापिका अर्चना गुप्ता 36 वर्ष कालेज की छुट्टी के बाद अपराह्न एक बजे स्कूटी से खुदागंज जा रही थीं।

मीरानपुर कटरा जलालाबाद राज्यमार्ग पर डाक बंगले के सामने जलालाबाद से मीरानपुर कटरा आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी पर सवार अध्यापिका अर्चना गुप्ता गम्भीर रूप से घायल होगयीं।गम्भीर रूप से घायल अध्यापिका अर्चना गुप्ता को पुलिस ने इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने अध्यापिका अर्चना गुप्ता को मृत्य घोषित कर दिया है।

अध्यापिका अर्चना गुप्ता की मौत से नगर एवँ ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि अध्यापिका अर्चना गुप्ता की दुर्घटना ग्रस्त स्कूटी एवँ ट्रक समेत चालक को पकड़कर हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!