• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
61 Views

अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश


टेन न्यूज ii 08 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के तहसील अजीतमल में शनिवार को अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर की साफ- सफाई व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर समय से दर्ज किया जाए तथा उनका त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इसके बाद उन्होंने तहसील के कोषागार का भी निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई बनाए रखने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

फाइलों और अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पांच वर्ष पुराने रजिस्टरों को विधिवत मेंटेन कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसील अजीतमल के एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार सहित तहसील के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!