• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर थाना क्षेत्र में समझौते के बाद बच्चे को पति को देकर महिला प्रेमी के साथ थाने से रवाना हुई 

ByTen News One Desk

Jul 11, 2024
204 Views

तिलहर थाना क्षेत्र में समझौते के बाद बच्चे को पति को देकर महिला प्रेमी के साथ थाने से रवाना हुई



टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर थाना क्षेत्र के गांव की एक विवाहित महिला करीब डेढ़ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ नाटकीय ढंग से दो वर्ष के बच्चे को लेकर फरार हो गई।

पुलिस बुधवार को प्रेमी और युवती को थाने ले आई। इस बीच उसके पति और मां-बाप को भी बुलाया गया। कोशिशों के बाद भी विवाहिता पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई। समझौते के बाद बच्चे को पति को सौंपकर विवाहिता महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता महिला डेढ़ माह पहले अपने दो साल को बच्चे और अपनी भाभी के साथ तिलहर एक निजी अस्पताल में डॉक्टर के यहां दवा लेने आई थी। इस दौरान डॉक्टर के यहां से दवाई लेने के दौरान विवाहिता प्रेमी के साथ बच्चे को लेकर फरार हो गई।

युवती के घर न लौटने पर उसके पति ने तलाश करना शुरू कर दिया। उसके बाद में पति के द्वारा उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। पुलिस ने महिला का फोन सर्विस लांस पर लगाकर उसकी तलाश करके उसे और उसके प्रेमी को बुधवार को थाने पर बुलाया।

इस दौरान पुलिस ने उसके पति और मां-बाप को भी बुलाया थाने पर कई घंटे तक दोनों पक्षों में सुलह समझौता होता रहा। लेकिन विवाहिता महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बाद में समझौते के आधार पर पति ने अपने बच्चे को वापस ले लिया और विवाहिता प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!