• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा क्षेत्र में चमड़े से भरी गाड़ी पकड़ी, कांवड़ मार्ग को किया जा रहा था दूषित, गौ रक्षकों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गाड़ी को कांवरिया मार्ग से हटाया गया

ByTen News One Desk

Aug 17, 2026
1 Views

कटरा क्षेत्र में चमड़े से भरी गाड़ी पकड़ी, कांवड़ मार्ग को किया जा रहा था दूषित, गौ रक्षकों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गाड़ी को कांवरिया मार्ग से हटाया गया


टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पवित्र कांवड़ मार्ग के पास शिवजी की मूर्ति के सामने राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की टीम ने एक चमड़े से भरी गाड़ी को पकड़ा।

गाड़ी का नंबर PB 13AL3331 था। गाड़ी से लगभग 200 से 300 मीटर तक बुरी तरह बदबू फैल रही थी। चमड़े से खून और गंदा पानी लगातार बह रहा था, जिससे हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा था और कांवड़ियों का पवित्र मार्ग दूषित हो रहा था।

सूचना मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा जी के नेतृत्व में गौ रक्षक टीम ने तत्काल क्षेत्राधिकारी तिलहर sho कटरा को अवगत कराया।

गौ रक्षकों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी को तुरंत थाना क्षेत्र के लाल पंप पर कांवरिया मार्ग से अलग खड़ा करवाया गया। थाना कटरा पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

थाना कटरा SHO ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के त्वरित आश्वासन पर गौ रक्षक शांत हुए।

पंडित अजीत शर्मा जी ने कहा – “कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कीमत पर मार्ग को दूषित नहीं होने दिया जाएगा। जो भी हमारी आस्था से खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

इस दौरान राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह, मंडल सचिव राजीव गंगवार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर, नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार सहित दर्जनों गौ रक्षक मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!