• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रमजान शरीफ़ के आखरी जुमे की नमाज़ ए अलविदा को पढ़ने के बाद रोजेदारो ने मुल्क एवँ कौम की खुशहाली केलिए दुआएँ माँगी

ByTen News One Desk

Mar 28, 2025
424 Views

रमजान शरीफ़ के आखरी जुमे की नमाज़ ए अलविदा को पढ़ने के बाद रोजेदारो ने मुल्क एवँ कौम की खुशहाली के लिए दुआएँ माँगी



टेन न्यूज़ !! २८ मार्च २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


रमजान शरीफ़ के आखरी जुमे की नमाज़ ए अलविदा को पढ़ने के बाद मुस्लिमों ने मुल्क एवँ कौम की खुशहाली केलिए दुआएँ माँगी हैं। सज्जादानशीन एवँ इमामों ने ईदुल फितर की नमाज़ का समय घोषित किया।

नमाज़ के दौरान नगर में एएसपी ग्रामीण भँवरे दीक्षा अरूण एवँ तिलहर सीओ ज्योति यादव ने मस्जिदों के बाहर गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को देखा। नगर की प्रमुख ख़ानक़ाह ए कलीमीया में सज्जादानशीन हज़रत सैय्यद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती क़ादरी देहल्वी ने अलविदा की नमाज़ अदा कराने के बाद मुल्क एवँ कौम की खुशहाली केलिए सामुहिक रूप से दुआ की है।

सज्जादानशीन ने कहा ख़ानक़ाह ए कलीमीया में ईदुल फितर की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। इसी तरह नगर की जामा मस्जिद में इमाम आतिफ़ रजा नूरी ने अलविदा की नमाज़ अदा कराने के बाद मुल्क एवँ कौम की खुशहाली केलिए सामुहिक रूप से दुआ की और बताया कि!नगर की ईदगाह में सुबह आठ बजे ईदुल फितर की नमाज़ अदा की जाएगी।

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित बाड़े शरीफ़ में इमाम बनने मियाँ ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज़ अदा कराने की नमाजियों को जानकारी दी।
चौराहा स्थित गौसिया मस्जिद में मो0 याक़ूब अंसारी ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज़ को अदा कराने का एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!