• Wed. Nov 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

ByTen News One Desk

Nov 25, 2026
1 Views

अजीतमल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा


मारपीट, घरेलू विवाद और शराब पीकर झगड़ा करने के मामलों में हुई कार्रवाई


टेन न्यूज़ !! २५ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो ,

औरैया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजीतमल कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न विवादों में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बरवाई गांव निवासी मोहन सिंह (32) को पड़ोसी से मारपीट, शेखूपुर निवासी मुनेश कुमार (28) को गाली-गलौज और मारपीट तथा मलगवां निवासी सूरज सिंह उर्फ लकी (19) को शराब पीकर झगड़ा करने के मामले में पकड़ा गया।

इसके अलावा पूर्वा उम्मेद निवासी अंशु कुमार (18) और मुरादगंज निवासी महावीर सिंह (33) को घरेलू विवाद, सैंगनपुड़ा निवासी रवि (24) को मोबाइल उठाने को लेकर हुए विवाद तथा बाबरपुर के विद्यानगर निवासी धर्मेंद्र कुमार चक (40) और आशीष (30) को शराब पीकर विवाद करने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि सभी आठ आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!