कटरा उपचुनाव : जनता ने पूजा कसाना पर जताया भरोसा, इतने मतों से दर्ज की शानदार जीत
टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii डीपी सिंह@अमुक सक्सेना, पप्पू अंसारी, आक़िब अंसारी
शाहजहांपुर/तिलहर/मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी पूजा कसाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 401 मतों से जीत दर्ज कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। मतगणना स्थल पर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
सुबह करीब सात बजे शुरू हुई मतगणना छह चरणों में पूरी कराई गई। शुरुआती दौर से ही भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता, फॉरवर्ड ब्लॉक की पूजा कसाना और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन दूसरे चरण से पूजा कसाना ने बढ़त बनानी शुरू की और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी।
प्रथम चरण में मोहल्ला आतिशबाजन, अहिरान और मुगलान क्षेत्र की मतगणना में सोनम गुप्ता को 921 मत मिले, जबकि पूजा कसाना को 672 और वाजिद सिद्दीकी को 651 वोट प्राप्त हुए। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी भरत पटेल को 60 मत मिले।
दूसरे चरण में आतिशबाजन प्रथम, सराय और बंगशान क्षेत्रों की मतगणना हुई, जिसमें पूजा कसाना ने जोरदार वापसी करते हुए 1775 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 1324 तथा कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी को 1558 मत प्राप्त हुए।
तीसरे चरण में तहबारगंज, रामनगर कॉलोनी और कायस्थान क्षेत्रों की मतगणना में सोनम गुप्ता को 2544 मत मिले, जबकि पूजा कसाना को 2330 और वाजिद सिद्दीकी को 1926 वोट प्राप्त हुए।
चौथे राउंड में नादिरशाह प्रथम, नादिरशाह द्वितीय और काफ्तान क्षेत्र की मतगणना में पूजा कसाना ने फिर बढ़त बनाते हुए 3272 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 3013 और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी को 2495 मत मिले।
अंतिम चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद पूजा कसाना को कुल 4375 मत प्राप्त हुए, जबकि सोनम गुप्ता को 3974 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी 3109 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह पूजा कसाना ने 401 मतों से जीत दर्ज कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।
वहीं पांचवे चरण की मतगणना पूर्ण होने के बाबजूद भी करीब 2 घंटे प्रशासनिक गतिविधियां लचीची रही और मतगणना की घोषणा नहीं की गयी जबकि छठवें चरण की मतगणना भी धीरे धीरे गिनती पूरी हो गयी थी। प्रशासन की लेट लतीफ प्रक्रिया से विजयी प्रत्यासी और उनके समर्थकों के मन क़ोई अनहोनी की आशंका बैठ गयी थी। किन्तु अंततः एसडीएम ने पांचवे और छठवें चरण की घोषणा की तब कहीं डॉ पूजा कसाना और उनके पति दानिश जीशान खां और कार्यकर्ताओं को शकून मिला था।
शाम करीब पांच बजे एसडीएम जीत सिंह राय ने पूजा कसाना को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।
जीत के बाद पूजा कसाना ने कहा कि यह जीत कटरा की जनता के विश्वास और प्यार की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
मतगणना के दौरान एक और राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब पूजा कसाना ने मतगणना स्थल पर ही एस दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई।
उपचुनाव में फॉरवर्ड ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि भाजपा दूसरे, कांग्रेस तीसरे और समाजवादी पार्टी चौथे स्थान पर रही।
