• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खटीमा के नौ विद्यार्थियों का आवासीय बूट कैंप के लिए चयन

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
3 Views

खटीमा के नौ विद्यार्थियों का आवासीय बूट कैंप के लिए चयन


देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 19 से 21 नवंबर तक हल्द्वानी में होगा प्रशिक्षण


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो , उधमसिंहनगर उत्तराखंड

खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा के नौ विद्यार्थियों का उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप के लिए चयन हुआ है। यह प्रशिक्षण शिविर 19 से 21 नवंबर 2026 तक हल्द्वानी के गौलापार स्थित एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों में मोहम्मद कामिल, ध्रुव कुमार, काशिफ, निवेदिता जोशी, शशिल राणा, सलोनी, पीयूष उपाध्याय, पायल और गौरांश सिंह बिष्ट शामिल हैं। विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय की ओर से डॉ. उषा पोखरिया भी बूट कैंप में प्रतिभाग करेंगी।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार की भावना विकसित करना, स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना तथा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी कौशल और जानकारी प्रदान करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समन्वय देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. फखरुद्दीन राही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!