केन नदी में अवैध खनन का आरोप, बिना पट्टे मोरम ढुलाई का दावा

गोड़ी बाबा गांव में दर्जनों ट्रैक्टरों से खनन सामग्री ले जाने की चर्चा, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो ,
बांदा। जनपद में केन नदी से कथित अवैध मोरम खनन का मामला सामने आया है। ग्राम गोड़ी बाबा में बिना पट्टा और अनुमति के खनन किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सैकड़ों ट्रैक्टरों से मोरम का परिवहन होने का दावा भी किया जा रहा है।
इस गतिविधि को लेकर खनन विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि यदि खनन बिना अनुमति के हो रहा है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, यदि खनन वैध है तो संबंधित पट्टे और अनुमति का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।![]()
मामले में प्रशासन से मौके पर जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और अवैध खनन पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
माया तिवारी, ब्यूरो चीफ, बांदा | Ten News