प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र, ब्यूरो, कन्नौज
कन्नौज। जिले में प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट
भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सलमान के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नसरत खान समेत कई पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी राजीव हजेला को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत चचा सांडा के मजरा भवानीपुर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मंदिर की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान किसान यूनियन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाइट – किसान यूनियन पदाधिकारी






