• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर: लाट साहब जुलूस के आयोजकों संग थाना कोतवाली में हुआ होली मिलन कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Mar 6, 2026
22 Views

शाहजहाँपुर: लाट साहब जुलूस के आयोजकों संग थाना कोतवाली में हुआ होली मिलन कार्यक्रम


टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़ शाहजहाँपुर,

जनपद में होली पर्व के अवसर पर परंपरागत लाट साहब जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद थाना कोतवाली परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने जुलूस के आयोजकों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों के साथ होली मिलन करते हुए उन्हें होली पर्व की हार्दिक बधाई दी तथा लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने में उनके सहयोग की सराहना की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाहजहाँपुर में होली के अवसर पर निकलने वाला लाट साहब जुलूस एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे आपसी सहयोग, सौहार्द और समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। उन्होंने जनपदवासियों और आयोजकों से अपील की कि भविष्य में भी इसी तरह भाईचारे और अनुशासन के साथ सभी त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और आयोजकों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा जनपद में सुख-शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा जुलूस के आयोजकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!