• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे, सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Mar 6, 2026
89 Views

वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे, सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२६ !! प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कनौज 

कन्नौज में कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांग पत्र सौंपकर जल्द वेतन जारी कराने की मांग की।

कन्नौज जिले में वेतन न मिलने से परेशान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द वेतन जारी कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर कर्मचारी आनंद कुमार, संतोष कुमार, सरवन कुमार, रजनीश कुमार, पंकज कुमार, फूल सिंह, महेंद्र सिंह, हरिओम, मुकेश मिश्रा और राजन मिश्रा सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए प्रशासन जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर वेतन जारी कराए।

बाइट – कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!