• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने टैंकर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

Mar 28, 2025
423 Views

कटरा में नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने टैंकर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत



टेन न्यूज़ !! २८ मार्च २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने टैंकर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शाहजहांपुर भेजा।

। सुबह तड़के हाईवे पर ई-रिक्शा कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसे में रिक्शा चालक की जान चली गई। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खुदागंज रोड स्थित गांव कुसक का सतपाल 35 सुबह हाईवे सब्जी मंडी से ई-रिक्शा पर सब्जी लेकर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर तेज गति से अज्ञात कंटेनर गुजरा। रिक्शा उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

रिक्शा चालक सतपाल बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। यातायात रुक गया। पुलिस सूचना पर पहुंची। तत्काल घायल को लेकर सीएचसी गयी। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों ने शव और ई-रिक्शा हटाकर यातायात सुचारू कराया। मृतक के परिजन और ग्रामीण हादसे की खबर मिलते ही सीएचसी पहुंचे।

मृतक की पत्नी गुर्जर देवी, बेटा सूरज, बेटी चांदनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ा भाई महिपाल और छोटा शानू भी भाई का शव देखकर बिलख पड़े। ग्रामीण भी सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया मृतक गरीब है और ई रिक्शा चलाकर और सब्जी बेंचकर परिवार का पेट पालता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। हादसे के बाद निकल गये कंटेनर का पता नहीं लग सका है। पुलिस कंटेनर का सुराग लगा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल् ने बताया कि ! ई रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है। तहरीर मिलने पर टैंकर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिख कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *