• Sat. Jun 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल, विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ

ByTen News One Desk

Jun 20, 2026
7 Views

डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल, विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ


टेन न्यूज़ !! २० जून २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ किया है। चैनल का लोकार्पण सोमवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

चैनल का शुभारंभ सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘सूचना प्रवाह’ उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रमाणिक, तथ्यपरक और त्वरित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियान तथा महत्वपूर्ण आयोजनों का भी नियमित प्रसारण इस मंच पर किया जाएगा।

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में ‘सूचना प्रवाह’ सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विश्वसनीय जानकारी सरल एवं आकर्षक रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ‘सूचना प्रवाह’ के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा शासन की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे नागरिकों को योजनाओं की सही एवं समयबद्ध जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि यह यूट्यूब चैनल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी सूचनाओं के प्रसार का एक प्रभावी मंच बनेगा तथा आमजन और शासन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!