• Wed. Jul 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में हत्या की तहरीर पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया

ByTen News One Desk

Sep 27, 2024
235 Views

तिलहर में हत्या की तहरीर पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया



टेन न्यूज।। 27 सितंबर 2024 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कोतवाली क्षेत्र के गांव रानी खिरिया में मंगलवार की रात पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले कपिल वर्मा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद

परिजनों ने कपिल वर्मा की हत्या किए जाने की पुलिस को तहरीर देने के बाद रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज परिजनों ने बुधवार देर शाम कपिल के शव को बाईपास चौराहा स्थित स्टेशन रोड पर रखकर रोड को जाम कर दिया।

इस दौरान एक युवक एंबुलेंस के आगे लेट गया।सूचना पर क्षेत्राधिकार अमित चौरसिया,थाना अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

काफी समझाने बुझाने के बाद जब परिजन सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिला पुरुष सभी को हटाकर जाम को खुलवाया और एंबुलेंस में रखे शव सहित एंबुलेंस को अपने कब्जे में लेकर शव को पुलिस गांव की ओर ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!