• Mon. Jul 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

ByTen News One Desk

Jul 6, 2026
3 Views

टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत


टेन न्यूज़ ii 06 जुलाई 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो

उधमसिंह नगर/उत्तराखंड । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया, जिसका दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही उनका काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों तथा सुशासन की सराहना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के विरुद्ध सरकार की सख्त नीतियों से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!