• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धामी कैबिनेट के 15 महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

ByTen News One Desk

Aug 8, 2026
59 Views

धामी कैबिनेट के 15 महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर


टेन न्यूज़ !! ०८ अगस्त २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी प्रदान की गई।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन, वन, श्रम, सहकारिता और खेल समेत कई विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्रिमंडल ने राज्यहित से जुड़े इन प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नीतिगत और प्रशासनिक फैसले लिए।

बैठक के बाद अपर सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव बंशीधर तिवारी ने मीडिया को कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। सरकार के इन फैसलों का उद्देश्य संबंधित विभागों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और राज्य के विकास को गति देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!