• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया की बेटी ने रचा इतिहास मुस्कान अग्रवाल बनीं (सी.ए.), जिले का नाम किया रोशन

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
40 Views

औरैया की बेटी ने रचा इतिहास मुस्कान अग्रवाल बनीं (सी.ए.), जिले का नाम किया रोशन


टेन न्यूज़ ii 03 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित परीक्षा में जनपद औरैया के तिलक नगर निवासी मुस्कान अग्रवाल ने सफलता का परचम लहराया है।

जनवरी 2026 के सी.ए. फाइनल परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर मुस्कान ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। ​प्रतिभा की धनी और बहुमुखी व्यक्तित्व ​अमित अग्रवाल एवं दिव्या अग्रवाल की सुपुत्री मुस्कान अग्रवाल बचपन से ही मेधावी रही हैं।

उनकी उपलब्धियां केवल शिक्षा तक सीमित नहीं हैं:
​प्रमुख वक्ता: उन्हें विभिन्न आई आई टी, सी.ए. इंस्टीट्यूट्स और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेजों में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जा चुका है।

वर्ष 2023 में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा उन्हें ‘टॉप 100 इंडिया वूमेन क्रिएटर’ के तहत वोमानोवेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे E&Y, Deloitte और Goldman Sachs से पूर्ण की है। ​सोशल मीडिया और मेंटरशिप में पहचान ​मुस्कान ने बहुत ही कम समय में छात्र जीवन के दौरान ही LinkedIn Top Voice का टैग हासिल किया है। 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ वह एक सफल क्रिएटर हैं और ‘टॉपमेट’ पर भारत के टॉप 1 प्रतिशत मेंटर्स में शुमार हैं। ​

परिवार में खुशी का माहौल ​मुस्कान के बाबा-दादी श्री कृष्ण चन्द्र अग्रवाल एवं वीणा अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि मुस्कान ने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है।

आर्टिकल शिप के दौरान ही उन्हें 30 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार और सर्टिफिकेट मिल चुके हैं। मुस्कान की बड़ी बहन दिल्ली में डॉक्टर हैं और छोटे भाई इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में हैं।

अपनी इस सफलता से मुस्कान ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!