• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलालाबाद में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
4 Views

जलालाबाद में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित


वॉयस ऑफ कन्नौज और देयम आराध्यम सोसाइटी की पहल, आशा कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने लिया भाग


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखंड जलालाबाद स्थित श्री वी.डी. इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वॉयस ऑफ कन्नौज 90.4 एफएम रेडियो स्टेशन और देयम आराध्यम सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडी न्यूज के सलाहकार संपादक एवं वॉयस ऑफ कन्नौज 90.4 एफएम रेडियो स्टेशन के संस्थापक मनीष बाजपेई मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में लोगों को बीमारी के संबंध में जानकारी दी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने आशा कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित लोगों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। इससे बचाव के लिए समय पर जागरूकता, स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वक्ताओं ने सामूहिक दवा सेवन अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

शिविर में आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए फाइलेरिया उन्मूलन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से बीमारी से बचाव का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से ही फाइलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना और उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!