सदर ब्लॉक में विदाई समारोह, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों ने मिठाई खिलाकर साझा कीं यादें
टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,
कन्नौज। विकासखंड सदर के परिसर में विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
समारोह के दौरान एडीओ पंचायत समाज कल्याण मोहम्मद तारिक खान ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। उनके गीत ने कार्यक्रम के माहौल को भावुक बना दिया। वहीं खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर आपसी प्रेम, सम्मान और आत्मीयता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में शिवरतन, एडीओ पंचायत सहायक अधिकारी सुधीर दुबे, बृजेश, अनुराधा यादव, लक्ष्मी देवी, संध्या यादव, मदन मोहन, नसीमुद्दीन, संजीव कुमार, विमलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज शर्मा और रघुनाथ सहित ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र, जिला ब्यूरो की खास रिपोर्ट।