• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बहुजन मुक्ति पार्टी व भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

May 20, 2026
49 Views

बहुजन मुक्ति पार्टी व भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! २० मई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज। बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, मॉब लिंचिंग, फर्जी गौकशी के मामलों तथा सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान बिहार में मौलाना मुफ़्ती तौसीफ़ रज़ा की चलती ट्रेन में हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मॉब लिंचिंग और सांप्रदायिक हिंसा जैसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने संविधान, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक समानता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मनोज भारत, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!