• Wed. May 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मानदेय भुगतान न होने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

ByTen News One Desk

May 20, 2026
8 Views

मानदेय भुगतान न होने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध


टेन न्यूज़ !! २० मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । दो माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग उठाई।

तीन दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार के तहत कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार और मंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण और जरूरी खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में डॉ. अभिषेक जौहरी, प्रियंका यादव, संगीता, शिवानी, मीनू समेत अन्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!