नवागत एसडीएम व तहसीलदार का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत![]()
टेन न्यूज ।। 08 अक्टूबर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। अजीतमल तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) दिव्या सिकरवार एवं तहसीलदार रविंद्रनाथ उपाध्याय का बार एसोसिएशन अजीतमल के अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित अभय कुमार दुबे, नागेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र प्रजापति समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने नवागत अधिकारियों से न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से फरियादियों को न्याय दिलाने तथा तहसील संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
नवागत अधिकारियों ने भी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि तहसील के न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में बार एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा। जन शिकायतों के निस्तारण और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
ब्यूरो चीफ—रामजी पोरवाल