• Fri. May 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बरेली : बाइक को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी कार, पलटने से मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
66 Views

बरेली : बाइक को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी कार, पलटने से मचा हड़कंप


टिसुआ के पास हादसा, स्टेशनरी व्यापारी को आईं हल्की चोटें


टेन न्यूज़ ii 18 जनवरी 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली
फतेहगंज पूर्वी। बीसलपुर से फतेहगंज पूर्वी लौट रहे एक स्टेशनरी व्यापारी की कार शनिवार सुबह तड़के टिसुआ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। अचानक सामने आ गई बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

कार में मोहल्ला साहुकारा, फतेहगंज पूर्वी निवासी स्टेशनरी व्यापारी विपिन अग्रवाल, उनकी पत्नी शिखा अग्रवाल तथा बच्चे अनन्या (11) और आरव (6) सवार थे। गनीमत रही कि सभी कार सवार सुरक्षित बच गए। कार चला रहे विपिन अग्रवाल को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार टिसुआ क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे यह इलाका एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है। हादसे के बाद लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!