• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्रेकिंग हमीरपुर : कोटेदार की मनमानी का वीडियो वायरल, ग्रामीणों से जबरन वसूली का आरोप

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
72 Views

ब्रेकिंग हमीरपुर : कोटेदार की मनमानी का वीडियो वायरल, ग्रामीणों से जबरन वसूली का आरोप


टेन न्यूज़ ii 18 जनवरी 2026 ii रिपोर्टर – अभय द्विवेदी ब्यूरो, हमीरपुर
हमीरपुर जनपद में सरकारी राशन की दुकानों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पंचखुरा मंगलपुर गांव में कोटेदार द्वारा ग्रामीणों के साथ जबरदस्ती किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि कोटेदार राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों को जबरन 110 रुपये की अन्य सामग्री थमा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब वे उक्त सामग्री लेने से इनकार करते हैं तो कोटेदार उनके साथ अभद्रता करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन के नाम पर घटिया गुणवत्ता की सामग्री देकर पैसे वसूल रहा है, जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं।

ग्रामीणों ने कोटेदार की इस मनमानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ताकि उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर जा सके। बताया जा रहा है कि जनपद में इस तरह की शिकायतें आए दिन सामने आ रही हैं। मामला कुरारा विकास खंड के पंचखुरा मंगलपुर गांव का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!