YTT Group के ग्राम पटना देवकली जनपद शाहजहाँपुर स्थित एथेनॉल प्लांट का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह  द्वारा निरीक्षण किया गया संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों के सानिध्य में फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश डीएम-एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, सड़कों को गड्ढामुक्त, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश तहसील सदर कन्नौज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पौध भण्डारा कार्यक्रम आयोजित विद्यालय मर्जर पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा के बहाने BJP पर साधा निशाना
---Advertisement---

साइकिल मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला,गांव में फैली सनसनी

By Ten News One Desk

Published on:

140 Views

साइकिल मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला,गांव में फैली सनसनी

टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२५ !! राकेश सिंह डिविजन ब्यूरो, अयोध्या

सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के कखरकहिया गांव में बुधवार सुबह एक साइकिल मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

मृतक की पहचान (50) वर्षीय जयप्रकाश प्रजापति के रूप में हुई, जो गांव में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे।सुबह कुछ ग्रामीणों ने सिवान में स्थित आम के पेड़ से शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। जब पास जाकर देखा गया तो मृतक की पहचान जयप्रकाश प्रजापति के रूप में हुई।

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी गई, साथ ही मृतक के परिजनों को भी खबर दी गई।मौके पर पहुंची थाना धनपतगंज पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी प्रेमकुमारी ने शव की पहचान की।थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है।

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment

error: Content is protected !!