• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित

ByTen News One Desk

Jan 16, 2026
58 Views

तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित


प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना पर अभद्र व्यवहार ,तानाशाही और कर्मचारियों को मुर्गा कहने के लगे गंभीर आरोप।


टेन न्यूज़ ii 16 जनवरी 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर नगर स्थित दि किसान सहकारी चीनीमिल में सुबह लगभग 10 बजे चीनीमिल कर्मचारियों ने जीएम शैलेन्द्र अस्थाना के अभद्र व्यवहार और तानाशाही के कारण कार्य करने से इंकार कर दिया और सभी कर्मचारियों ने अपना अपना काम बंद कर दिया और सभी कर्मचारी पटले पर एकत्र हो गए। जिससे चीनीमिल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी चीनीमिल अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कर्मचारियों ने जीएम शैलेन्द्र अस्थाना पर तानाशाही, अभद्र व्यवहार और कम वेतन देने के गंभीर आरोप लगाए और कर्मचारियों ने कहा कि जीएम हम कर्मचारियों को मुर्गा कहते है ,इस बात को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश दिखा। इसके साथ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमें आउटसोर्सिंग में कर दिया गया है लेकिन वेतन आउटसोर्सिंग वाला नहीं दिया जा रहा है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि हमें चीनीमिल की तरह से ही वेतन दिया जाए। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हुई वार्तालाप में अधिकारियों ने तीन दिन में कर्मचारियों की मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिससे संतुष्ट होकर कर्मचारी काम पर लग गए और चीनीमिल पिराई पुनः चालू हो गई।इस बीत लगभग एक घंटा गन्ना पिराई बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!