• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

साइकिल मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला,गांव में फैली सनसनी

ByTen News One Desk

Mar 6, 2025
242 Views

साइकिल मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला,गांव में फैली सनसनी



टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२५ !! राकेश सिंह डिविजन ब्यूरो, अयोध्या


सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के कखरकहिया गांव में बुधवार सुबह एक साइकिल मैकेनिक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

मृतक की पहचान (50) वर्षीय जयप्रकाश प्रजापति के रूप में हुई, जो गांव में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे।सुबह कुछ ग्रामीणों ने सिवान में स्थित आम के पेड़ से शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। जब पास जाकर देखा गया तो मृतक की पहचान जयप्रकाश प्रजापति के रूप में हुई।

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी गई, साथ ही मृतक के परिजनों को भी खबर दी गई।मौके पर पहुंची थाना धनपतगंज पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी प्रेमकुमारी ने शव की पहचान की।थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है।

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!