कन्नौज में भतीजे को स्कूल जाते समय घेरकर मारपीट करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी विनोद कुमारसे लगाई न्याय की गुहार

टेन न्यूज़ !! २९ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।
जनपद कन्नौज में मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां ग्राम लीलापुरवा निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रामेश्वर दयाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आपको बताते चलें कि शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को उनके भतीजे दिव्यांशु को स्कूल जाते समय रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सत्यप्रकाश और उनकी भतीजी साक्षी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में सुखदेव, रजनेश, सुमित और एक अन्य व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस चौकी मानीमऊ में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उनके अनुसार, अब तक कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई है।
इसी को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। हालांकि, मामले में पुलिस का पक्ष और जांच की स्थिति सामने आना अभी बाकी है आपको सुनते हैं पीड़ित में क्या कुछ कहा है इस खास रिपोर्ट में