• Mon. Apr 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

BIG NEWS: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव 2023 हुआ निरस्त, मौजूदा अध्यक्ष मुख्तार अहमद पर बड़ी कार्रवाई, पढ़े पूरी खबर….?

ByTen News One Desk

Nov 3, 2025
327 Views

BIG NEWS: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव 2023 हुआ निरस्त, मौजूदा अध्यक्ष मुख्तार अहमद पर बड़ी कार्रवाई



टेन न्यूज।। 03 नवम्बर 2025 ।। डीपी सिंह@पप्पू अंसारी, डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर


कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद 2023 के चुनाव को लेकर बड़ा फैसला आया है। न्यायालय ने भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना की याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तार अहमद का चुनाव निरस्त कर दिया है। साथ ही अदालत ने मुख्तार अहमद पर 4 वर्ष तक चुनाव लड़ने पर रोक भी लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान मुख्तार अहमद ने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपने आपराधिक मामलों का ब्योरा छिपाया था। इस मामले को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनम गुप्ता और पूजा कसाना ने न्यायालय में याचिका दाखिल की थी।

लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के साक्ष्यों को सही मानते हुए बड़ा निर्णय सुनाया है। अदालत के इस आदेश से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

प्रत्याशी पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खाँ के मुताबिक न्यायालय के इस ऐतिहासिक आदेश के लिए हम आभारी हैं, माननीय न्यायालय ने हमारी पत्नी पूजा कासाना और दूसरी भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता की याचिका पर आदेश दिया है।

याचिकाकर्ता सोनम गुप्ता और पूजा कसाना ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “न्याय की जीत हुई है, सत्य की हमेशा विजय होती है।”

यह फैसला नगर पंचायत राजनीति में नया मोड़ लेकर आया है और अब कटरा नगर पंचायत में नए सिरे से राजनीतिक समीकरण बनने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *