• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गौतम बुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा पूरे यूपी में इकलौते प्रत्याशी, पांच लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल कर तीसरी बार बने सांसद

ByTen News One Desk

Jun 5, 2024
333 Views

गौतम बुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा पूरे यूपी में इकलौते प्रत्याशी, पांच लाख से अधिक वोटो से जीत हासिल कर तीसरी बार बने सांसद



टेन न्यूज़ !! 05 जून २०२४ !! गीता बाजपेई ब्यूरो, नोएडा


डॉ.महेश शर्मा की जीत केवल गौतमबुद्ध नगर मे ही नहीं बल्कि पूरे यूपी में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। डॉक्टर महेश शर्मा इकलौते सांसद हैं, जिन्होंने पूरे यूपी में हैट्रिक लगाई है। वह करीब साढे 5 लाख वोटों से भी ज्यादा मतों से जीते हैं। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है।

डॉ.महेश शर्मा लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। वह पहली बार वर्ष 2014 और फिर वर्ष 2019 में सांसद बने थे। अब गौतमबुद्ध नगर की जनता ने एक बार फिर उनको सांसद बनाया है। अब ऐसे में चर्चा चल रही है कि वह केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह ले सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा का कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के मार्जन से जीत हासिल की।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। यह डॉ डॉ.महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत है। डॉ.महेश शर्मा को 8,57,829 वोट मिले हैं। विपक्ष उनके सामने आधे में भी नहीं टिक पाया। जिले में कुल 14,35,720 वोट पड़े थे। जिसमें से आधे से ज्यादा वोट डॉ.महेश शर्मा को मिले।

डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा से उससे भी बड़ी जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!