• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदायूँ के भाजपा नेता की कार ने ई रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पाँच यात्री गम्भीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर

ByTen News One Desk

Aug 19, 2024
230 Views

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदायूँ के भाजपा नेता की कार ने ई रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पाँच यात्री गम्भीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर



टेन न्यूज़ !! १९ अगस्त २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/ शाहजहांपुर


रविवार को लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदायूँ के भाजपा नेता की कार ने ई रिक्शा को पीछे से मारी जोरदार टक्कर ।
कार की जबरदस्त टक्कर से ई रिक्शा सवार दो महिलाओं समेत पाँच यात्री गम्भीर रूप से हुए घायल। गम्भीर रूप से घायल हुए यात्री जिला अस्पताल रैफर।

तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम डभौरा निवासी ई रिक्शा चालक निसार अहमद अपराह्न चार बजे तिलहर से सवारी लेकर मीरानपुर कटरा आ रहे थे।लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम खिरिया सकटु के सामने पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बदायूँ के भाजपा नेता की कार ने ई रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मारदी।

तेज़ रफ़्तार कार की जबरदस्त टक्कर से ई रिक्शे का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।और ई रिक्शा का चालक निसार अहमद मीरानपुरकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम भमौरी निवासी वयोवृद्ध सत्यपाल सिंह निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम मोरनी निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी राधेश्याम एवँ रामकली पत्नी सोनपाल के शरीर पर गम्भीर चोटें आई सभी घायलों को पुलिस ने तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।

जिसमें गम्भीर रूप से घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। और चालक समेत बदायूँ के भाजपा नेता की कार को पुलिस ने कस्टडी में लेकर भाजपा के क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि के दवाब में छोड़ दिया। चालक को छोंडने पर भड़के घायलों के परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस पर कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी। और रिपोर्ट दर्ज करने केलिए कहा पुलिस ने घायलों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि।पुलिस को चालक के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं मिली है।दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!