• Mon. Oct 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

ByTen News One Desk

Oct 12, 2026
6 Views

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक


टेन न्यूज़  !! १२ अक्टूबर २०२६ !! रामबीर संवाददाता

फरीदपुर/बरेली । फरीदपुर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें 13 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने तथा आगामी मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा में अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही, जनसभा की तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने और उनसे मतदान की अपील करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री राजू उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह चौहान, इमरान रजा, फरीदपुर नगर अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, भुता मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद गंगवार, कुआंडांडा मंडल अध्यक्ष श्याम देव चौहान, हंसदेव शर्मा, आतीश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रेशम सिंह ढिल्लों, भाजपा एवं मोर्चा जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी के चेयरमैन संजय पाठक, महेंद्र कश्यप, दंगल सिंह यादव, राजेश गुप्ता, विजय और सोमवीर गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!