कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

चौबीस घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा रायबरेली पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

40 Views

चौबीस घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा रायबरेली पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट – गुफरान खान, लोकेशन – रायबरेली

रायबरेली पुलिस ने चौबीस घंटे में ओया गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

कल ट्यूबवेल पर युवक विनीत सिंह का खून से लथपथ शव मिला था। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। स्थानीय पुलिस और एसओजी ने मिलकर चारों को पकड़ा।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रांजुल यादव का मृतक से पुराना विवाद था। 22 नवंबर को हुए झगड़े के बाद प्रांजुल ने अपने साथियों—कुणाल, सूरज, शुभ और जितेंद्र—को साथ लिया और नशे की हालत में ट्यूबवेल पहुंचे। वहीं कुणाल ने विनीत के सिर पर लकड़ी की फंटी से वार किया।

भागते समय सूरज का मोबाइल छूटने पर प्रांजुल और कुणाल वापस आए और देखा कि विनीत तड़प रहा है। आरोप है कि दोनों ने उसे खींचकर ट्यूबवेल की कोठरी में डाल दिया और फरार हो गए।

बाइट — डॉ. यशवीर सिंह, एसपी रायबरेली

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment