शाहजहाँपुर: लाट साहब जुलूस के आयोजकों संग थाना कोतवाली में हुआ होली मिलन कार्यक्रम शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे, सौंपा ज्ञापन बाजपुर कुमिरखा में चायनीज मांझे की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़: सुल्तानपुर में दिनदहाड़े लूट, बस परिचालक से बैग और मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

ब्रेकिंग न्यूज़: सुल्तानपुर में दिनदहाड़े लूट, बस परिचालक से बैग और मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

टेन न्यूज़ !! ०६ मार्च २०२६ !! राकेश सिंह ब्यूरो,

सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के पास शुक्रवार भोर में लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने सुल्तानपुर डिपो की बस के परिचालक से करीब 18 हजार रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान परिचालक के साथ मारपीट भी की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर से सुल्तानपुर पहुंची रोडवेज बस के परिचालक बस स्टेशन के पास एक बिरयानी दुकान के सामने खड़े थे। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 18 हजार रुपये की नकदी बताई जा रही है। विरोध करने पर बदमाशों ने परिचालक की पिटाई भी की।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment