• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

BREAKING NEWS : लखनऊ के विकास नगर झुग्गियों में भीषण आग, 500 से अधिक झोपड़ियां खाक, कई धमाकों से दहशत

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
19 Views

BREAKING NEWS : लखनऊ के विकास नगर झुग्गियों में भीषण आग, 500 से अधिक झोपड़ियां खाक, कई धमाकों से दहशत


टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! डेस्क न्यूज़ @नीरज शर्मा,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि करीब 10 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 500 झुग्गियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। आग के दौरान सिलेंडर और फ्रिज के कंप्रेसर फटने से लगातार धमाके होते रहे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के समय मची अफरा-तफरी के बीच पीड़ित युवक रहमान ने दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके चार बच्चे घर में खेल रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही वह दौड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसके चारों बच्चों की जलकर मौत हो गई।

आग फैलने के खतरे को देखते हुए आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपने आशियाने जलते देख रोते-बिलखते रहे और कई लोग अपनी झोपड़ियों में घुसने की कोशिश करते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल आग पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!