• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर: लापता आईआईटी इंजीनियर का शव गर्रा नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
132 Views

तिलहर: लापता आईआईटी इंजीनियर का शव गर्रा नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर क्षेत्र के गांव तालबीपुर दयूरिया बारिद हाल मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश वर्मा के बेटे अभिनव वर्मा (24) का शव बुधवार देर शाम बरामद होने से परिवार में मातम छा गया। अभिनव आईआईटी इंजीनियर थे और इन दिनों ऑनलाइन सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, वह सोमवार को अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद बुधवार को गांव बख्तियारपुर क्षेत्र में गर्रा नदी में उनका शव मिला। मृतक के छोटे भाई अंशुमान वर्मा ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षिका माता मीनाक्षी, पिता राकेश वर्मा और भाई अंशुमान समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में ही नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक कोतवाल जुगुल किशोर पाल और सीओ ज्योति यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और आगे की जांच में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!