• Wed. Oct 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर गल्ला मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर पल्लेदार की मौत

ByTen News One Desk

Oct 14, 2026
4 Views

तिलहर गल्ला मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर पल्लेदार की मौत


40 वर्षीय फुरकान की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई


टेन न्यूज़ !! १४ अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर स्थित नवीन गल्ला मंडी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय पल्लेदार फुरकान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंडी गेट के पास फुरकान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। फुरकान तिलहर के मोहल्ला इमली के निवासी बताए गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर परिजन बिलखते नजर आए।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रभास चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!