• Sat. Oct 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

धान की पौध नष्ट करने के आरोप में भाजपा नेता समेत नौ पर मुकदमा

ByTen News One Desk

Oct 31, 2026
4 Views

धान की पौध नष्ट करने के आरोप में भाजपा नेता समेत नौ पर मुकदमा


टेन न्यूज ।। 31 अक्टूबर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के कसहरी गांव में धान की पौध नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भाजपा नेता राहुल सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी रमेश सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 28 जून 2026 को वह अपने 50 बीघा खेत में धान की पौध लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे विपक्षी पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और खेत में लगी धान की पौध को जोतकर नष्ट करने लगे।

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विजय सिंह उर्फ ठेकेदार ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के संबंध में रमेश सिंह ने 29 अक्टूबर को बेला थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेता राहुल सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!