• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनगणना-2027: मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने कराई स्व-गणना

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
7 Views

जनगणना-2027: मंत्री, विधायक और अधिकारियों ने कराई स्व-गणना


दूसरे दिन ब्लॉक प्रमुखों और खंड विकास अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज,। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी स्व-गणना कराई। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों और खंड विकास अधिकारियों ने भी अभियान में सहभागिता की। फील्ड ट्रेनर्स और मास्टर ट्रेनर्स ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया।

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत की स्व-गणना फील्ड ट्रेनर वीर प्रताप सिंह ने कराई। विधायक अर्चना पाण्डेय की स्व-गणना फील्ड ट्रेनर राघवेंद्र मिश्रा ने पूरी कराई। वहीं, अपर जिला न्यायाधीश रवींद्र कुमार द्विवेदी की स्व-गणना मास्टर ट्रेनर सस्मित कुमार द्विवेदी और मृदुल मिश्रा ने कराई। इस दौरान स्व-गणना पोर्टल पर आवश्यक जानकारियां दर्ज की गईं।

इसके अलावा सभी ब्लॉक प्रमुखों और खंड विकास अधिकारियों ने संबंधित विकास खंडों के फील्ड ट्रेनर्स के सहयोग से स्व-गणना की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सहभागिता से आमजन को भी इस अभियान में भाग लेने का संदेश दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान निवास स्थान की सही जियो-टैगिंग करना आवश्यक है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखनी होगी और घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी।

इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जनगणना के दौरान एकत्र की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारियां जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत गोपनीय रखी जाती हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित अवधि में स्व-गणना कर राष्ट्रीय जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!