• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छिबरामऊ: जनसमस्याओं के समाधान के साथ गूंजा पर्यावरण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बांटे पौधे

ByTen News One Desk

Jul 7, 2026
40 Views

छिबरामऊ: जनसमस्याओं के समाधान के साथ गूंजा पर्यावरण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बांटे पौधे


टेन न्यूज़ !! ०७ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

कन्नौज (छिबरामऊ): मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, आज तहसील छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बेहद मुस्तैदी के साथ संपन्न हुआ

इस मौके पर उप जिलाधिकारी छिबरामऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ, और तहसीलदार छिबरामऊ सहित तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे

समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से 64 शिकायतें, विकास विभाग से 07, पुलिस विभाग से 46, चकबंदी विभाग से 08, विद्युत विभाग से 07, आपूर्ति विभाग से 10, नगर पालिका से 02 शिकायतों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 151शिकायतें दर्ज की गई

अधिकारियों ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए, मौके पर ही 14 शिकायतों का सफल निस्तारण कर जनता को राहत पहुंचाई

जनसुनवाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी एक बड़ी मुहिम चलाई गई, वन प्रभाग कन्नौज द्वारा आयोजित, वन महोत्सव सहजन भंडारा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत एक विशेष पहल की गई

इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ की मौजूदगी में,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम जनता को निशुल्क पौधों का वितरण किया गया, ताकि पर्यावरण को हरा भरा बनाया जा सके

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!