• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, खेत से घर लौट रहे परिवार पर लाठी डंडों से हमला, तीन घायल

ByTen News One Desk

Jul 7, 2026
47 Views

बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, खेत से घर लौट रहे परिवार पर लाठी डंडों से हमला, तीन घायल


टेन न्यूज़ !! ०७ जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक किसान और उसकी नाबालिग नातिनों को, रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया गया

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के, पुराने विवाद का भी खुलासा किया है

मामला महमूदपुर खास गांव का है, पीड़ित पेशकार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है, कि 29 जून को शाम करीब 7:00 बजे जब वह अपनी नातिनों के साथ खेत से लौट रहा था, तभी गांव के ही महिपाल, जयवीर व इंद्रेश ने उन्हें रास्ते में घेर कर लाठी डंडों से पीटा,इस हमले में पीड़ित पेशकार का पैर फ्रैक्चर हो गया

इस पूरे मामले पर प्रभारी निरीक्षक थाना बिशुनगढ़ ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

थाना प्रभारी ने यह भी खुलासा किया कि, दोनों पक्षों में पुराना विवाद है, करीब दो महीने पहले पीड़ित पक्ष द्वारा भी, दूसरे पक्ष (सिसोदिया परिवार) के साथ मारपीट की गई थी, इस मामले में दोनों ही पक्ष, एक दूसरे पर पहले से मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं

“पुलिस के मुताबिक, 29 जून को हुए इस ताजा झगड़े और हमले के बाद से ही नामजद आरोपी फरार हैं, पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है”

पुरानी रंजिश में हुए इस हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!