अवैध पटाखा भंडारण व बिक्री के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान श्री जनता रामलीला पोटरगंज में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र जनहित सर्वोपरि : मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें तिलहर में सम्पन्न हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम, विधायक सलोना कुशवाहा रहीं मुख्य अतिथि, नारी जागरूकता पर दिया जोर खैरपुर रामलीला मेला देखने जा रहे युवक को वैगनआर ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक
---Advertisement---

पीलीभीत में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दिलाई शपथ, दिखाई जनजागरूकता रैली को हरी झंडी

By Ten News One Desk

Published on:

31 Views

पीलीभीत में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दिलाई शपथ, दिखाई जनजागरूकता रैली को हरी झंडी

टेन न्यूज़ !! ०६ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना, लोकेशन : पीलीभीत

पीलीभीत जनपद में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में जिले में 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने गांधी सभागार से अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाकर तथा जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी अभियान का शुभारम्भ किया गया।

अभियान के तहत पंचायती राज विभाग नालियों की सफाई, जलभराव समाप्त करने व हैण्डपम्पों की मरम्मत करेगा। शिक्षा विभाग विद्यालयों में बच्चों को रोगों से बचाव की जानकारी देगा। बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस व जिंक टैबलेट का वितरण करेगा। वहीं नगर पालिका फॉगिंग और लार्वानाशक छिड़काव के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

11 अक्टूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा, जिसके तहत आशा कार्यकत्रियाँ घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देंगी, जलभराव की जांच करेंगी और बुखार, खांसी-जुकाम, डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से ग्रस्त लोगों की सूची तैयार करेंगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश देते हुए ग्राम सचिवालयों को भी इससे जोड़ने को कहा। टेन न्यूज़ के लिए पीलीभीत से रामचंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!