2 Views
बीसलपुर में ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दंपति गंभीर घायल, बाल-बाल बची जान

टेन न्यूज़।। 06 अप्रैल 2026।। सिराज अंसारी, बीसलपुर, पीलीभीत
“कहते हैं जिसको राखे साईंयाँ, उसे मार सके न कोय”— इसी कहावत को सच साबित करता एक दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार को मानपुर चौराहे पर सामने आया, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह रही। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
