• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रोजा शुगर वर्क्स में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन

ByTen News One Desk

Nov 10, 2025
111 Views

रोजा शुगर वर्क्स में पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन



टेन न्यूज़ !! १० नवम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


शाहजहांपुर। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट रोजा शुगर वर्क्स में रविवार को पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व हवन–पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूजा–अर्चना कर गन्ने की पेराई का उद्घाटन किया।

उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ना साफ, ताजा और निर्धारित वजन के अनुसार ही मिल में लाएं तथा पर्ची क्रम का पालन करें, ताकि पेराई कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। मंत्री ने बताया कि सरकार ने गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति कुंटल बढ़ाया है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। मिल के प्रशासनिक अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि इस सत्र में लक्ष्य अधिक गुणवत्तापूर्ण चीनी उत्पादन का रहेगा।

कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, विधायक अरविंद सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *