• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

झूलते बिजली तार बने मौत का जाल, हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग! प्रतिनिधि दानिश जीशान खान ने उठाई आवाज

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
10 Views

झूलते बिजली तार बने मौत का जाल, हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग! प्रतिनिधि दानिश जीशान खान ने उठाई आवाज


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । जलालाबाद रोड स्थित जाकिर फर्नीचर के पास कॉलोनी में झूलते बिजली के तार किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दानिश जीशान खान ने भी इस गंभीर समस्या पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र में बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि कई स्थानों पर उनकी ऊंचाई जमीन से महज 3 से 4 फीट रह गई है। ऐसे में बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि तार मकानों और सड़कों के बीच मौत का जाल बनकर झूल रहे हैं।

दानिश जीशान खान ने कहा कि यह सिर्फ बिजली व्यवस्था की लापरवाही नहीं, बल्कि लोगों की जान से सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया और कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है। वहीं झूलते तारों में अक्सर स्पार्किंग और आग लगने जैसी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रवासियों और दानिश जीशान खान ने जर्जर लाइन बदलवाने तथा झूलते तारों को तत्काल व्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित जनहानि को समय रहते रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!