• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में टला बड़ा रेल हादसा: लोको पायलट की सूझबूझ से बची नौचंदी एक्सप्रेस, ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंसी

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
4 Views

रायबरेली में टला बड़ा रेल हादसा: लोको पायलट की सूझबूझ से बची नौचंदी एक्सप्रेस, ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंसी


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो

लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मुंशीगंज के पास रेलवे ट्रैक पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि नौचंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज की ओर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान दरियापुर स्टेशन के पास मुंशीगंज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे गेट और ट्रैक के बीच फंस गई, जिससे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया।

ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी देख ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रेन सुरक्षित दूरी पर रुक गई और संभावित दुर्घटना टल गई।

इस घटना के कारण नौचंदी एक्सप्रेस कुछ समय तक दरियापुर स्टेशन के पास खड़ी रही। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटाया गया और रेलवे प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर फंसी।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!