• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

देवरिया और शाहजहाँपुर को मिली बड़ी सौगात, दो रेल उपरिगामी सेतुओं के निर्माण को मंजूरी

ByTen News One Desk

Feb 10, 2026
58 Views

देवरिया और शाहजहाँपुर को मिली बड़ी सौगात, दो रेल उपरिगामी सेतुओं के निर्माण को मंजूरी


टेन न्यूज़ ii 10 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क
लखनऊ/देवरिया/शाहजहाँपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के दो जनपदों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सेतु परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया में देवरिया-भीखमपुर मार्ग पर स्थित समपार संख्या-129 स्पेशल के ऊपर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण कार्य के लिए ₹72 करोड़ 03 लाख 28 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। इस मार्ग पर अक्सर रेलवे फाटक बंद रहने के कारण लंबा जाम लगता था, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सेतु बनने के बाद यातायात सुचारु और सुरक्षित हो सकेगा।

वहीं, मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहाँपुर को भी बड़ी सौगात देते हुए सुभाषनगर–शाहबाजनगर के मध्य प्रस्तावित रिंग रोड पर उत्तर रेलवे के समपार संख्या-325/C के ऊपर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु ₹7200.74 लाख (लगभग ₹72 करोड़) की स्वीकृति प्रदान की है। इस सेतु के निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और रिंग रोड के माध्यम से यातायात का बेहतर डायवर्जन संभव हो सकेगा।

प्रदेश सरकार का कहना है कि इन दोनों परियोजनाओं से न केवल यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!